KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत अजुहा के शायरी माता मंदिर के पास पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर सोमवार को पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। नगर पंचायत अजुहा के पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था। सोमवार को कथा समापन के बाद हवन पूजन किया गया जिसके बाद आयोजक की ओर से भंडारा किया गया जिसमें पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक नंद किशोर चौरसिया ने बताया सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती थी इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया है। कार्यक्रम में आयोजक नंद किशोर चौरसिया सुमन देवी संतोष पंडा गोविंद चौरसिया राजेश चौरसिया प्रदीप चौरसिया रमेश यादव मंगल प्रसाद मौर्य शिवम अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौजूद रहे।







