Home उत्तर प्रदेश एक सप्ताह तक चलने वाला भारतीय भाषा समर कैंप सकुशल संपन्न

एक सप्ताह तक चलने वाला भारतीय भाषा समर कैंप सकुशल संपन्न

PRATAPGARH NEWS: शासन/महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद के विभिन्न राजकीय और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में दिनांक 13.05.2026 से 20.05.2026 तक की अवधि में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया तथा प्रत्येक दिवस हेतु निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया गया. उक्त के क्रम में दिनांक 13.05.2026 को वर्णमाला संख्याएँ आदि के ज्ञान आधारित शिक्षण, दिनांक 14.05.2026 को वास्तविक जीवन संवाद अभ्यास आधारित गतिविधि,दिनांक 15.05.2026 को कला(संगीत/नृत्य/चित्रकला) आधारित गतिविधि, दिनांक 16.05.2026 को स्थानीय व्यंजन आधारित गतिविधि,दिनांक 18.05.2026 को सांस्कृतिक सराहना श्रवण कौशल आधारित गतिविधि,दिनांक 19.05.2026 को इतिहास एवं भूगोल की जानकारी आधारित गतिविधि तथा दिनांक 20.05.2026 पारस्परिक खेल एवं प्रेरणा व समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन और पीटीए अध्यक्ष केदार नाथ सिंह,अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता,शुभम शुक्ला आदि के संयोजन  में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में, प्रधानाचार्य राजकीय उमावि धौरहरा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, राजकीय उमावि कुकुआर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ कल्पना के निर्देशन में, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज बिहार प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य मनीषा रावत के निर्देशन में, प्रधानाचार्य पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज महुली प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य शैलेश कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।