Home उत्तर प्रदेश किशोरी का अपहरण, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: लालगंज पुलिस ने किशोरी के अपहरण को लेकर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के एक गांव की सत्रह वर्षीया किशोरी को आरोपी द्वारा झांसे मे लेकर भगा लिया गया। तहरीर में पीड़िता के भाई ने कहा है कि बीती चौदह नवंबर को ढ़िगौसी गांव के प्रयांशु सरोज पुत्र ओमप्रकाश सरोज उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया। घटना को लेकर आरोपी के पिता ओमप्रकाश व उसके छोटे भाई अंश सरोज तथा उसकी मां कुसुम से पीड़ित ने शिकायत की तो इन लोगों ने कोई जबाब नही दिया। पीडित ने कहा है कि इस बीच पचीस नवंबर को उसने अपनी बहन की शादी तय की। तब आरोपियो ने साजिश कर उसकी बहन को अगवा कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रयांशु समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।