Home उत्तर प्रदेश 45 डिग्री तापमान में रेल यात्रियों की प्यास बुझा रहा जय हिंद...

45 डिग्री तापमान में रेल यात्रियों की प्यास बुझा रहा जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन

MIRZAPUR NEWS: जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को  रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए निःशुल्क प्याऊ शिविर का आयोजन किया गया। 45 डिग्री तापमान में भी एसोसिएशन के पदाधिकारी स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ रेल यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर उनकी प्यास बुझाने का कार्य कर रहे हैं। यह शिविर लगातार 2 महीने तक रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जारी रहेगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने बताया कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मानव धर्म यही है कि हम मानवता के काम आएं। जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन हमेशा मानव जाति के लिए सुरक्षा, न्याय और मदद का कार्य करती रहती है। इस अवसर पर फिरोज अहमद, अनिल जायसवाल, अवधेश मौर्य, प्रदीप यादव, सूरज केसरवानी, सलमान सिद्दीकी, रंजीत केसरवानी, सावित्री बिंद, रेखा गुप्ता, चंदन बिंद, प्रियांशु निषाद, शोएब अंसारी, इम्तियाज अहमद समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।