श्री हनुमान इंटर कॉलेज के छात्र 19 वीं नेशनल डायमंड जंबूरी लखनऊ में हुए थे शामिल
PRAYAGRAJ NEWS: बहादुरपुर ब्लॉक, जीटी रोड हनुमानगंज के बगल में स्थित विद्यालय श्री हनुमान इंटर कॉलेज लाहुरपुर हनुमानगंज प्रयागराज में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश में 19 वीं नेशनल डायमंड जंबूरी लखनऊ में आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के मेधावी स्काउट ध् गाइड- शांतनु सिंह, पवन भारतीया, निष्कर्ष , अंशु मौर्य, अंबर प्रजापति, राजकुमार बिन्द , पूजा मौर्य एवं अनूपा बिन्द आदि प्रतिभागियों ने विद्यालय के स्काउट प्रशिक्षक तीर्थराज पटेल के नेतृत्व में प्रतिभाग किया, जिसमें वह पूर्ण रूप से सफल रहे। इन प्रतिभागियों का डीआईओएस ध् जिला मुख्यायुक्त पी एन सिंह ने प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय स्तर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ सीवी सिंह, शिक्षाविद् प्रधानाचार्य डॉ आनंद पांडे ने बच्चों को मुख मिष्ठान कराकर माल्यार्पण किया गया एवं मेडल पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करते हुए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अजायब सिंह तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजय, अवध बिहारी, सुनील कुमार, तीर्थराज पटेल, शरद गुप्त, रामकुमार, प्रताप बहादुर, शिवकुमार पटेल, हिमांशु सिन्हा श्रीमती रागिनी शुक्ला, प्रतिभा कुशवाहा माधवी कुशवाहा, ज्योति पटेल, महेंद्र सिंह, एजाज हैदर अनुपम श्रीवास्तव, राजेश सरोज आदि शिक्षक – शिक्षिका तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।







