Home उत्तर प्रदेश ईरिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत, कोहराम

ईरिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: अनियंत्रित ईरिक्शा की टक्कर से दरवाजे पर खेल रहे मासूम की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार आमीशंकरपुर निवासी सूरज गुप्ता का तीन वर्षीय पुत्र मोनू मंगलवार को सड़क किनारे दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच सांगीपुर की तरफ से आ रहे ईरिक्शा ने मासूम को टक्कर मार दिया। अचेतावस्था में परिजन मासूम को सांगीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। मोनू की मौत से मां प्रभावती फूट फूट कर रोती बिलखती देखी गयी। वहीं परिजनों का भी विलाप देख लोगों की आंखे भर आयीं। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर ग्रामीणों ने ईरिक्शा को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर मासूम के पिता की ओर से थाने में ईरिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर बेटे की मौत की बात कही है। तहरीर पर उदयपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाने का प्रभार देख रहे टेªनी आईपीएस आफताब आलम का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।