Home उत्तर प्रदेश राजवीर के खेल से इलाहाबाद पब्लिक स्कूल विजयी

राजवीर के खेल से इलाहाबाद पब्लिक स्कूल विजयी

PRAYAGRAJ NEWS: राजवीर शर्मा के हरफनमौला खेल (43 रन एवं तीन विकेट) के दम पर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने एएस हनुमानगंज क्लब को 84 रन से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 29.4 ओवर में 171 रन (राजवीर शर्मा 43, रुद्राक्ष यादव 28, आदर्श सिंह 15, शिवेंद्र सिंह 4/12, निर्भय वर्मा 3/21, प्रशांत 2/38) बनाए। जवाब में एएस हनुमानगंज क्लब की पूरी टीम 20.3 ओवर में 87 रन (शिवेंद्र सिंह 37, अनुभव गुप्ता 16, प्रेरक पाल 3/15, राजवीर शर्मा 3/18, आयुष 3/22) बना लिए। राजवीर शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।