KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव की नाजमीन बानो ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने सास ससुर को देखने गई थी इस दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने पीड़िता के पति मो शकील अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





