Home उत्तर प्रदेश खेत जोतवा रहे वृद्ध के साथ मारपीट, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

खेत जोतवा रहे वृद्ध के साथ मारपीट, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढा गांव के एक वृद्ध का आरोप है कि वह तीन दिन पहले अपने खेत को जोतवा रहा था इस दौरान उसके विपक्षी उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढा गांव निवासी मुजीबुद्दीन पुत्र स्व बशीर ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 70 वर्षीय वृद्ध है और 12 मई की शाम पांच बजे के करीब वह अपने खेत को जोतवा रहा था, वृद्ध का आरोप है कि इस दौरान उसके विपक्षी गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने सलीम उद्दीन व आसिफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।