Home उत्तर प्रदेश नीट अभ्यर्थी ने फंदे से लटक कर की जीवन लीला समाप्त

नीट अभ्यर्थी ने फंदे से लटक कर की जीवन लीला समाप्त

पिता बोले- परीक्षा रद्द होने से बहुत दुखी था पुत्र
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नौरंगाबाद स्थित गंगोत्री नगर में नीट अभ्यर्थी रितिक मिश्रा का शव बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। मूल रूप से धौरहरा क्षेत्र के कटौली गांव निवासी रितिक हाल ही में कानपुर में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा  देकर लौटा था। परिजनों के अनुसार नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद से रितिक मानसिक तनाव में था।  गौरतलब है कि तीसरी बार दी थी परीक्षा मृतक के पिता अनूप मिश्रा ने बताया कि रितिक ने तीसरी बार परीक्षा दी थी। इससे पहले उसके कम नंबर आए थे। इस बार उसे उम्मीद थी कि वह नीट क्लीयर कर लेगा, लेकिन पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से वह दुखी हो गया। परिजन उसे लगातार समझ रहे थे, लेकिन उसने किसी वक्त आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्र की मौत से माता-पिता रो-रोकर बेहाल हैं। लोगों ने एनटीए को कोसा  पड़ोसी भी घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रितिक पढ़ने में बहुत होशियार था। वह ऐसा कदम उठा लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा। घटना के लोग नीट कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  को कोसते दिखे। वहीं छात्र की मौत होने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।