Home उत्तर प्रदेश बारा थाना क्षेत्र मे बस और ट्रक की टक्कर से कई यात्री...

बारा थाना क्षेत्र मे बस और ट्रक की टक्कर से कई यात्री घायल! बस के परखच्चे उड़े, बाल-बाल बचे यात्रीl

PRAYAGRAJ NEWS: बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहानी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होगया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क के किनारे पहले से खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर खराब हो गया था, जिसके चलते चालक और कंडक्टर सड़क किनारे ट्रक की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान चाकघाट से प्रयागराज रामबाग की ओर यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार में पहुंची।
पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों
का कहना है कि बस चालक नशे की हालत में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। हादसे में बस में बैठे कई यात्रियों को चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही
हैं। वहीं ट्रक में मौजूद कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल होगया। दुर्घटना के तुरंत बाद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को बस से बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचनामिलने पर बारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चलरहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीरबनी हुई है, हालांकि अधिकांश घायल खतरे से बाहर बताएजा रहे हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। मामले की जांच
की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाहीसामने आ रही है।पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। मामले की जांचकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है।