Home उत्तर प्रदेश जनता दर्शन में डीएम ने सुनी 40 शिकायतें

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी 40 शिकायतें

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।