PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उ प्र प्रयागराज द्वारा आयोजित डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा जनपद के 10 परीक्षाकेंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन और स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षकों तथा प्राचार्य डायट प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षकों की निगरानी में तीन पालियों संपन्न हुई. परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन,पर्यवेक्षक डॉ विंध्याचल सिंह, डायट से पर्यवेक्षकद्वय सतीश तिवारी व विजय कुमार वर्मा की निगरानी में सकुशल तीन पालियों में सकुशल संपन्न हुई.परीक्षा का संयोजन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह , महमूदुल हसन, मो शमशाद द्वारा किया गया।







