दबंग जेई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यना का भी खौफ नहीं पत्रकार को दी धमकी
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) बुधवार देर रात प्रातः काल एक्सप्रेस न्यूज़ के जिला संवाददाता सुनील कुमार गुप्ता अपनी विद्युत समस्या को लेकर स्टेशन पावर हाउस पहुंचे थे, जहां बिजली विभाग के जेई व उनके कर्मचारियों द्वारा पत्रकार के साथ बदसलूकी की गई। पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता ने जेई को बताया कि आज आए भयानक चक्रवाती तूफान और आंधी के कारण उनके घर का बिजली तार पोल से टूटकर नीचे गिर गया है। उन्होंने जेई से अनुरोध किया कि इसे जल्द ठीक कराया जाए, क्योंकि खुले तार से किसी की भी जान जा सकती है। पत्रकार नाम पर जेई आगबबूला हो गया। इस दौरान जेई ने कहा कि क्या तुम चोरी से बिजली जलाते हो। इस पर पत्रकार ने बताया कि वह नियमित रूप से समय-समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं। उन्होंने जेई को भुगतान की रसीद भी दिखाई। इसके बावजूद जेई ने तत्काल बिजली सही कराने के बजाय कहा कि काम अगले दिन होगा। पत्रकार ने जब इसका विरोध किया तो जेई और विद्युत कर्मचारियों ने कहा कि आज नहीं सही होगा, कल ही बनेगा। पत्रकार ने दोबारा कहा कि खुले तार से किसी की भी जान जा सकती है। इस पर जेई ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि किसी की जान चली जाए तो जाए, तुम्हीं क्यों न मर जाओ, बिजली कल ही बनेगा तो कल ही बनेगा। जब पत्रकार ने कहा कि वह इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से करेंगे, तो जेई ने कहा कि तुम मेरी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से भी कर दोगे तो भी मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे। इतना ही नहीं जेई ने पत्रकार को वहां से भगाते हुए कहा कि भाग जाओ यहां से, नहीं तो विद्युत कर्मचारियों से पिटवाकर फिंकवा देंगे। वहीं खुले बिजली तार को लेकर आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।







