Home उत्तर प्रदेश अपना दल कि मासिक बैठक सम्पन्न

अपना दल कि मासिक बैठक सम्पन्न

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम के निर्देश पर उत्तरी जोन की मासिक बैठक ग्राम गोसाई का पुरवा, घूरहा ब्लॉक भेंटुआ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तरी जोन अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं पार्टी के सक्रिय सदस्य राकेश विश्वकर्मा ने की। बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पटेल भोला प्रसाद वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि किसान मंच जिलाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विनोद यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अमेठी विजय यादव, युवा मंच जिलाध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी करुणा शंकर वर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष एवं बूथ अभिभावकों की नियुक्ति की गई तथा दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।