Home उत्तर प्रदेश थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का किया गया सफल...

थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) घटना का संक्षिप्त विवरण:- वादिनी सावित्री देवी पत्नी नानबाबू निवासी त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 08.05.26 को थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी का लड़का राजकुमार घर के सामने खेलते हुए कही गायब हो गया है,मुझे शक है कि किसी के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-51/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना  सम्पादित की जा रही थी । दिनांक 09.05.26 को वादिनी मुकदमा के पति नानबाबू के द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे लड़के राजकुमार का शव को गांव के ही दिनेश यादव के घर के उत्तर गढ्ढे में पड़ा हुआ है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष महोदय द्वारा मौके पर घटनास्थल पर पहुँच कर नियामानुसार शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।  गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:- 1.महेश यादव पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर 2.आकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम कोल्हुईया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बता रहे है कि मृतक राजकुमार द्वारा पहले भी मेरे घर के बच्चों के साथ मारपीट की गयी थी। दिनांक 07.05.2026 को भी दोपहर में उसके द्वारा अनार तोड़ने को लेकर मेरी मां के साथ अपशब्द व गाली गलौज की गयी थी जिसके कारण हमारे मन में बहुत आक्रोश था । पूर्व में भी उसी से झगड़े के कारण थाने पर हम पर निरोधात्मक कार्यवाही भी की गयी थी । इसी गुस्से में हम लोगों से गलती हो गयी । अभियुक्त महेश यादव पुत्र तिलकराम यादव अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए अपने गलती की माफी मांगते हुए अपने अन्य तीन भाईयों की भी घटना में सम्मलित होने की पुष्टि कर रहा है । बाद में मैं अपने रिश्तेदारों में छिपने के लिए भाग आया था,अभियुक्त आकाश यह जानते हुए  कि आभियुक्त महेश हत्या का दोषी है, उसे संश्रय देते हुए उसे दूर दराज पहुँचाने हेतु अपने मोटर साइकिल से ले जा रहा था, जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने गलती की माफी मांग रहा है।