Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता: महिला थाना प्रभारी ने वाई.एम. पब्लिक...

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता: महिला थाना प्रभारी ने वाई.एम. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

BHADOHI NEWS: (नितेश श्रीवास्तव) पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने अपनी टीम के साथ वाई.एम. पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1076 और 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया। प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह ने छात्राओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जैसे कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना और पेंशन योजनाओं के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में भी जागरूक किया गया.