Home उत्तर प्रदेश ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वैश्य नेता ई. विवेक बरनवाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार तथा 26 हिंदुओं की हत्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही 7 मई 2025 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए गए
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान एवं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा दिए गए करारे जवाब को याद करते हुए सैनिकों का सम्मान एवं धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़ी बसही में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक बरनवाल ने कहा कि यह 21वीं सदी का भारत है और भारत मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सुरक्षा को लेकर लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा रक्षा बजट में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। अब भारत अन्य देशों को हथियारों का निर्यात भी कर रहा है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों के समय भी पाकिस्तान द्वारा ऐसी साजिशें रची जाती थीं, लेकिन उस समय ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भी कोई आतंकवादी घटना होती है, तो भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देती है। यही कारण है कि आज पाकिस्तान भारत से भयभीत है। कार्यक्रम में बड़ी बसही शिव मंदिर समिति के महामंत्री अनिल जायसवाल, श्वेता मेहरोत्रा खत्री, शिप्रा बरनवाल, मनीष दुबे, शैलेंद्र पांडे, हरप्रीत कौर डंग, वंदना यादव, सुमित कुमार, सौरभ सेठ खत्री, श्याम कुमार, सुमित यादव, सुनील यादव, संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।