Home उत्तर प्रदेश रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं के सुधार पर कांग्रेस ने उठाई आवाज

रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं के सुधार पर कांग्रेस ने उठाई आवाज

भदोही एवं सुरियावां रेलवे स्टेशनों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा स्टेशन मास्टर को

BHADOHI NEWS: रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं के सुधार के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए जनहित अभियान एवं कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेसियों ने मंगलवार को भदोही एवं सुरियावां रेलवे स्टेशनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से उठाया। इसके लिए एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। इस दौरान मांग की गई कि ट्रेन नं.13429/13430 (आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस), ट्रेन नं. 14003/14004 (नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस), ट्रेन नं.12381/12382 (पूर्वा एक्सप्रेस),
ट्रेन नं.22585/22586 (वाराणसी-गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस) का भदोही स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। ट्रेन नं.15107/15108 का सुरियावां स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए तथा इसका विस्तार वाराणसी से कानपुर तक किया जाए। लखनऊ से जंघई होते हुए वाराणसी के लिए दोपहर 1 से रात 9 बजे के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं है, इस रूट पर नई ट्रेन चलाई जाए। सुरियावां रेलवे स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था (जनरेटर) से प्रकाश की सुविधा सुनिश्चित की जाए। मोढ़ स्टेशन (जनपद जौनपुर के समीप) पर ट्रेन नं.11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए। सुरियावां स्टेशन पर बने सामुदायिक शौचालय को आम जनता के उपयोग के लिए शीघ्र खोला जाए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। यह अभियान आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का मजबूत माध्यम बना है। हमें विश्वास है कि शीघ्र समाधान होगा। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि जनपद के रेलवे संबंधित मुख्य समस्याओं को उठाने का काम किया है और इसके समाधान तक संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर पं.दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सुबुक्तगीन अंसारी, शबाना खातून, अवधेश पाठक, जजलाल राय, जिला दुबे, शमशीर अहमद, सरफराज अहमद, नाजिम अली, अजय प्रजापति, स्वालेह अंसारी, जाहिद अंसारी नन्हें, शक्ति मिश्र, विशाल गौतम, करन मौर्य, अनीश शेख, आजाद हुसैन, डॉ.महेंद्र यादव, श्लोक मिश्र, उपेंद्र, भारती, आसमा बानो, अनीश शेख आदि मौजूद रहे।