भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को शिवगढ़ चैराहे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भाजपा पि मो विजय पटेल जी के नेतृत्व में बंगाल सहित पांच राज्यों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बंधाई दी। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष विजय पटेल जी ने कहा कि बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को और ऊंचा कर दिया है साथ ही साथ यह जीत बंगाल के अस्मिता और मां माटी और मानुष की जीत है । व्यापारी नेता व जिला उपाध्यक्ष उ प्र आदर्श व्यापार मंडल धीरेंद्र केसरवानी ने कहा कि बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली जीत ऐतिहासिक जीत है जो यह दर्शाता है कि आज भी आम आदमी भाजपा और मोदी जी पर अभूतपूर्व विश्वास रखता है। इस दौरान विहिप नेता रंजीत केशरवानी ने कहा कि चुनाव में मिली यह जीत सत्ता और घुसपैठियों के खिलाफ मिली जीत है इस जीत से यह साफ हो गया कि देश में अब भी भाजपा की लहर चल रही है। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व नारेबाजी कर भाजपा की जीत की बंधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू पांडे, राजू पटेल, रामनरेश विश्वकर्मा, नवल द्विवेदी, कृष्ण कुमार सिंह, शिवपूजन पटेल,राहुल केसरवानी विजय गुप्ता, प्रियांशु केसरवानी,लालबहादुर विश्वकर्मा, रजत केसरवानी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







