Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच घायल; दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच घायल; दो की हालत गंभीर

बिंदकी बाईपास पर हुआ हादसा, कार क्षतिग्रस्त
FATEHPUR NEWS: बिंदकी कस्बे के पास बाईपास मार्ग पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जनता बंबा के निकट शाम करीब 4 बजे यह दुर्घटना हुई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वरसिया (11) पुत्री मोहम्मद एजाज, रईस अहमद (36) पुत्र अब्दुल रईस, शमा (34) पुत्री मोहम्मद यूनुस, नियाज (32) पुत्र मोहम्मद यूनुस तथा गुलनाज (36) पत्नी मोहम्मद जावेद निवासी मोहल्ला पीरनपुर, कोतवाली फतेहपुर घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार, रईस अहमद और शमा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।