BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) आम आदमी पार्टी के बौद्धप्रांत उत्तर प्रदेश के सचिव अंजनी श्रीवास्तव प्रभारी बलरामपुर के अगुवाई में पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के सहयोग से स्मार्ट बिजली मीटर हटवाने हेतु राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी बलरामपुर के जरिए सौंपा गया जिसे तहसीलदार बलरामपुर सदर अभिनव सिंह चौहान ने लिया जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रदेश के लाखों उपभोक्ता मनमानी बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों के कारण परेशान हैं जिससे जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पारदर्शिता और सुविधा देने के बजाय जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं आम उपभोक्ताओं की शिकायत है कि जहां पहले लगभग 1500 रुपए तक बिजली बिल आता था वहीअब बिल बढ़कर 6000 से ₹7000 तक पहुंच रहा है प्रीपेड मीटर व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अग्रिम भुगतान करने के बावजूद 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जो इस पूरी प्रणाली की विफलता को दर्शाता है यह भी उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लगाए गए लगभग 80 लाख स्मार्ट मीटर में से करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर है जिनके माध्यम से आम जनता पर जबरन आर्थिक बोझ डाला जा रहा है इन मीटरों की कार्य प्रणाली, रीडिंग की सटीकता और बिलिंग प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं जिससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि यह व्यवस्था पारदर्शी होने के बजाय उपभोक्ताओं के शोषण का माध्यम बन गई है इसके अतिरिक्त प्रदेश में नलकूपों ट्यूब बालों पर सरकार द्वारा 4G सिम कार्ड आधारित स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की गई है लेकिन स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिजली बिल आने और कनेक्टिविटी संबंधी समस्याओं के कारण किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी के चलते मीटर की कार्य प्रणाली बाधित होती है जिससे न केवल सिंचाई प्रभावित हो रही है बल्कि किसानों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा है यह स्थिति कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है और सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा एवं किसानों की आजीविका को प्रभावित कर रही है भीषण गर्मी के दौरान एक ओर जहां बिजली कटौती से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर प्रीपेड स्मार्ट मीटर की खामियों ने आम नागरिकों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है यह स्थिति सीधे तौर पर जनता के जीवन स्तर दैनिक आवश्यकताओं और आर्थिक स्थिरता को प्रभावित कर रही है यह अत्यंत चिंताजनक है कि इतनी बड़ी योजना को लागू करने से पूर्व न तो व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया ना ही किसी स्वतंत्र तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन को सार्वजनिक किया गया बिना पारदर्शिता और जवाबदेही के इस प्रकार की व्यवस्था को लागू करना उपभोक्ताओं के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है इन्हीं गंभीर मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 3 में 2026 को प्रदेश के सभी जिला विद्युत उपकेंद्रों पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है इस दौरान जिला विद्युत केंद्रों पर स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक तस्वीर जलाकर इस जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश दर्ज कराई जा रही है तथा महा महिमा राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा जा रहा है इस मौके पर अंजनी श्रीवास्तव के साथ युगल किशोर शुक्ल,जय प्रकाश पांडे,बबलू मिश्रा, अरविंद कुमार, मनीष कुमार शुक्ला, उत्कर्ष शुक्ला, शिवकुमार वर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, प्रमोद यादव, रमेश वर्मा, दयाराम, प्रदीप साहू,शिवांशु ,राजेंद्र नाथ , मुकुंद शुक्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट को तत्काल प्रभाव से रोका जाए स्मार्ट मीटर परियोजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए ,दोषी अधिकारियों एवं संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा आम उपभोक्ताओं एवं किसानों को राहत प्रदान करने हेतु पारदर्शी एवं न्याय संगत व्यवस्था लागू की जाए जिससे आम जनता और किसानों को राहत मिल सके और उनकी समस्याओं का न्यायोचित समाधान हो सके।







