परवेज अहमद को मैन ऑफ द मैच देते पीसीएसटी सत्येंद्र कुमार (बाएं)
PRAYAGRAJ NEWS: उमरे अधिकारी एकादश ने पांच मैचों की निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेस सीरीज के तीसरे मुकाबले में पूर्व क्रिकेटर एकादश को पांच विकेट से हराया। सीरीज में पूर्व क्रिकेटर एकादश की टीम 2-1 से आगे है। डीएसए मैदान पर शनिवार रात खेले गये मैच में पूर्व क्रिकेटर एकादश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन (अमित सिंह 53 नाबाद, आशीष विंस्टन जैदी 39, सुशील ओझा 24 नाबाद, नितिन सिब्बल 19, कौशिक पाल व श्रीराम यादव 10-10, परवेज अहमद 2/23, नागेंद्र पांडेय 2/34, सत्येंद्र कुमार 1/35) बनाये। जवाब में उमरे अधिकारी एकादश ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन (आकाश त्रिनेत्र 63, अनस अहमद 44 नाबाद, राहुल सिंह 25, सुशील 19 नाबाद, धीरज अवस्थी 2/21, वेदराज पाल 2/45, सुशील ओझा 1/32) बना लिए। परवेज अहमद को पीसीएसटी सत्येंद्र कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर विमलेश सिंह, अस्करी अब्बास, अमित पाल, विनय यादव, राकेश मिश्र, अनूप सिंह, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।





