युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा
JHANSI NEWS: आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। जहां पर उनके द्वारा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा पीआरडी के जवानों से 300 रुपया लेकर ड्यूटी लगाई जा रही है। उनसे यह कहकर रुपए लिए जा रहे हैं कि इसे निदेशालय में दिया जाएगा। कहा कि वर्ष 2025 में 315 जवानों की ड्यूटी चल रही थी। 2026 में ड्यूटी काटकर 270 कर दिया गया है। कुछ जवान ऐसे हैं जिनसे पैसे लेकर लगातार ड्यूटी कराई जा रही है। उनकी ड्यूटी में कभी गैप नहीं होता है। भले ही उनकी ड्यूटी आमद कहीं होगी। लेकिन वह दूसरे जगह पर कार्य करते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया कि जिन पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगातार लगाई जा रही है। उसकी जांच कराई जाए कि आखिर में वे कौन जवान है जिनकी ड्यूटी लगातार लगाई जा रही है। कहा कि वर्ष 1948 में पीआरडी का गठन किया गया था। आज तक इस विभाग की स्थाई व्यवस्था नहीं की गई। इन जवानों को होमगार्ड के बराबर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, जिला महासचिव रामजीत यादव, केशव प्रसाद, रमापति, मलूई व विजय केशव आदि प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।







