Home उत्तर प्रदेश सम्पूर्ण समाधान दिवस में 77 प्रकरणों की सुनवाई, 5 का मौके पर...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 77 प्रकरणों की सुनवाई, 5 का मौके पर निस्तारणप्रातः

KUSHINAGAR NEWS: सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हाटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, मनरेगा, एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 77 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 05 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 72 प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।आज के जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से  राजस्व विभाग के 42 (निस्तारित 5 अवशेष 37 ), पुलिस विभाग के 11 , विकास विभाग के 4, शिक्षा विभाग-1, अन्य विभाग-19, इस प्रकार से कुल प्राप्त 77 आवेदन पत्रों में 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित  प्रकरणों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए गए।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी हाटा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।