Home उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप हो मामलो का निस्तारण- एसडीएम कसया 

सरकार के मंशा के अनुरूप हो मामलो का निस्तारण- एसडीएम कसया 

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है की फरियादियों की फरियाद प्राथमिकता के अनुरूप जन सुनवाई एवम शिकायतो पर सम्बंधित विभाग निस्तारण करे उन आदेशों के अनुरूप जनपद कुशीनगर के तहसील कसया मे सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहाँ समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम कसया डा0 संतराम सिंह बघेल ने जनसुनवाई मे आए सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और सम्बंधित को शासन के मंशा अनुरूप निस्तारण के निर्देश दिए बतादूँ की मिली जानकारी के अनुसार तहसील कसया में उप जिलाधिकारी डॉ0 संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 32 मामलो मे प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई इनमें से राजस्व की 22 शिकायत जिसमें से पांच राजस्व की शिकाकातों का जो कि कागजात दुरुस्ती व घरौनी से संबंधित थी जिसका निस्तारण तुरंत हुआ शेष शिकायतें पुलिस विभाग विकास विभाग आपूर्ति विभाग नगर पालिका विद्युत विभाग से संबंधित थी उप जिलाधिकारी ने उक्त शेष बची 27 से शिकायतों में से 10 समस्याओं के निस्तारण हेतु आज ही टीम बनाकर मौके पर अधिकारियों को भेज दिया साथ ही थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला के मामले के निस्तारण हेतु स्वयं तहसील समाधान दिवस ख़त्म होते ही एसडीएम द्वारा मौके पर जाँच कर कार्रवाई का संकल्प लिया गया।