Home उत्तर प्रदेश कानूनगो के घुस लेने का वीडियो वाइरल कार्रवाई की मांग

कानूनगो के घुस लेने का वीडियो वाइरल कार्रवाई की मांग

घूसखोर कानूनगो पर एसडीएम कप्तानगंज का एक्शन सख्त कार्रवाई को लेकर डीएम को लिखे पत्र
KUSHINAGAR NEWS: जनपद में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। कप्तानगंज तहसील में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश पाण्डेय का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामला बोदरवार क्षेत्र का है, जहां एक किसान से पैमाइश के नाम पर घूस लेते हुए कानूनगो कैमरे में कैद हो गए। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है और स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कानूनगो द्वारा किए गए अधिकांश पैमाइश कार्यों की फील्ड बुक भी तैयार नहीं की जाती थी, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, एसडीएम विनोद कुमार से टेलीफोनिक वार्ता में उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसके उपरांत जाँच कर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजे गए है निर्देश मिलते ही कार्रवाई कर दी जाएगी।