Home उत्तर प्रदेश हर्षराज का निशानेबाजी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयन

हर्षराज का निशानेबाजी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयन

फोटो-हर्षराज सिंह

ईगल आई शूटिंग स्पोर्टस अकादमी का प्रशिक्षु हर्षराज जर्मनी में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
PRAYAGRAJ NEWS: ईगल आई शूटिंग स्पोर्टस अकादमी प्रयागराज के प्रशिक्षु हर्षराज सिंह का चयन 11 से 26 जून 2026 तक जर्मनी में होने वाली आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी जूनियर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अकादमी में पिस्टल कोच विजय चन्देल व रायफल फरीद सिद्दीकी से प्रशिक्षण लेने वाले हर्षराज सिंह 10 मी. एयर पिस्टल इवेन्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर्षराज के कोच ने बताया कि इसका लक्ष्य पर निशाना और अनुशासन बहुत बेमिसाल है और उम्मीद है कि यह भारत के लिए पदक भी जीतेगा। ईगल आई अकादमी में कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों के बावजूद विश्व स्तरीय ट्रेनिंग से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। अब हर्षराज का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित होना प्रयागराज के लिये गर्व की बात है। हर्षराज के चयन से उसके परिवार अकादमी में खुशी का माहौल है।