सेंट पीटर्स कप : आदित्य, रोशन और उत्कर्ष चमके
PRAYAGRAJ NEWS: प्रयाग क्लब और सेंट पीटर्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे और प्राप्त किए। प्रयाग क्लब के आदित्य कुमार (29 रन नाबाद एवं 7-1-26-4), सेंट पीटर्स क्लब के रोशन कुशवाहा (78 रन, 30 गेंद, सात चौके, सात छक्के एवं एक विकेट) और उत्कर्ष सिंह (10-2-27-3) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। डीएवी मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में डीएसए क्लब ने 27 ओवर में 109 रन (तरेश कुमार 28 नाबाद,र् चंचल 18, ईशान 13, आदित्य कुमार 4/26, आर्यन मिश्रा 3/35) बनाए। जवाब में प्रयाग क्लब ने 15.5 ओवर में दो विकेट पर 118 रन (अनंत पाल 40, आदित्य कुमार 29 नाबाद, आयुष्मान सिंह 33) बना लिए। आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में लूकरगंज क्लब ने 42.3 ओवर में 137 रन (कार्तिकेय श्रीवास्तव 73, देव 18, अभिषेक अग्रवाल 14, उत्कर्ष सिंह 3/27, शिवांश पांडेय 2/21, अग्रिम तिवारी, सिद्धू सैनी, रोशन कुशवाहा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब में 9.4 ओवर में एक विकेट पर 142 रन (रोशन कुशवाहा 78 नाबाद, शिवांश पांडेय 35, देव 1/38) बना लिए। रोशन कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







