MIRZAPUR NEWS: सोमवार को पीके गेस्ट हाउस, दुमदुमा, चुनार, मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल के आगामी 28 अप्रैल को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपना दल (एस), किला जोन चुनार संगठन द्वारा उन्हें 100 सक्रिय सदस्य बनाकर तोहफा समर्पित किया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सा मंच अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पटेल द्वारा संचालित पीके गेस्ट हाउस, दुमदुमा, चुनार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव दिव्यांशु पटेल उर्फ दीपू पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव पंचायत मंच सूर्य प्रकाश पटेल उर्फ पप्पू पटेल तथा युवा जिला अध्यक्ष उदय पटेल उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि महिला मंच अध्यक्ष राधा पटेल एवं बिना पटेल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन किला जोन अध्यक्ष आलोक पटेल ने किया। जोन मीडिया सचिव मधुकर पटेल ने फोटो सेशन का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सदस्यता लेने वालों में पूर्व कांग्रेस सभासद प्रत्याशी योगेंद्र सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने संकल्प लिया कि दीदी अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।







