वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के पूर्व आज रविवार को सांध्य 6:45 बजे हजारों की तादाद में गंगा आरती देखने के लिए देशी विदेशी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा,आज भीड़ को देख कर शहरवासी सहम गए की सोमवार को क्या हालत होगी, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देव दीपावली को देखने के लिए लाखों देशी विदेशी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा, वही गंगा में चलने वाले नाव व कुंजों ने सोमवार को चार गुना मंहगा भाड़ा कर दिया गया है वही जनपद के सभी होटल,लाज, गेस्टहाउस व धर्मशाला हाउसफुल पहले से ही है/






