Home उत्तर प्रदेश क्रिकेट स्कूल शगुन और एमआईसी बी को मिली जीत

क्रिकेट स्कूल शगुन और एमआईसी बी को मिली जीत

फोटो-मोहम्मद हमजा खान

हमजा की अचूक गेंदबाजी, अविक्षित का बहुमुखी खेल
PRAYAGRAJ NEWS:  क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब और एमआईसी बी ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर डीआरएम कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। एमआईसी बी के मोहम्मद हमजा खान (2.4-0-05-4) ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब के अविक्षित यादव ने हरफनमौला खेल (30 नाबाद एवं दो विकेट) दिखाया। डीएसए मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में प्रयाग जिमखाना की टीम 24.4 ओवर में 51 रन (पंकज 14, मोहम्मद हमजा खान 4/05, शिवांश गुप्ता 2/02, मोहम्मद यूसुफ 2/15) बनाए। जवाब में एमआईसी बी ने 7.01 ओवर में एक विकेट पर 53 रन (अब्दुल रहमान 23 नाबाद, आराध्या टंडन 1/00) बना लिए। मोहम्मद हमजा खान को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। इससे पूर्व सोमवार रात खेले गए मैच में ईश्वर शरण क्लब ने 23 ओवर में 7 विकेट पर 115 रन (एचएस सिंह 29, यथार्थ दुबे 21, अविक्षित यादव 2/18, मलाहत हुसैन 2/24) बनाए। जवाब में क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब ने 21.3 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन (अविक्षित यादव 30 नाबाद, स्वयं 26, मोहम्मद इरशाद 15,  विवेक 2/20, हिमांशु व आरुषि एक-एक विकेट) बना लिए। अविक्षित यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।