फोटो : सुधांशु-अनुराग शुक्ला-आनंद कुमार यादव-शिवम केसरवानी
सुधांशु, अनुराग, आनंद और शिवम चमके
PRAYAGRAJ NEWS: किशोरी लाल क्लब और सोनामती क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। इसमें किशोरी लाल क्लब के सुधांशु (100 रन, 59 गेंद, सात चौके, चार छक्के) एवं अनुराग शुक्ल (81 रन, 67 गेंद, नौ चौके एवं एक विकेट) और सोनामती क्लब के आनंद कुमार यादव (86 रन, 55 गेंद, 17 चौके, एक छक्का) एवं शिवम केसरवानी (10-1-42-4) चमके। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 47.3 ओवर में 413 रन (सुधांशु सिंह 100, अनुराग शुक्ला 81, वंश केसरवानी 38, कुणाल पाल 31 नाबाद, राजकमल वर्मा 3/66, राघवेंद्र श्रीवास्तव 3/79, ऋषभ ठाकुर 2/61, अनुराग शुक्ला 1/09) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की पूरी टीम 39.1 ओवर में 168 रन (कार्तिकेय श्रीवास्तव 55, राघवेंद्र श्रीवास्तव 27, शिवम यादव 3/49, वंश केसरवानी 2/01, राज सोनकर 2/14) पर सिमट गई। अनुराग शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। झूंसी स्टेशन स्थित सोनामती क्लब मैदान पर हनुमानगंज एएस क्लब ने 25.3 ओवर में 129 रन (अबुजर अंसारी 34 नाबाद, कार्तिकेय राय 33, शिवम केसरवानी 4/42, शुभ मंगल राजपूत 2/01, प्रेरक पाल 2/40) बनाए। जवाब में सोनामती क्लब ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 132 रन (आनंद कुमार यादव 86 नाबाद, आर्यन श्रीवास्तव 2/38) बना लिए।नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्र (पिन्टू) ने शिवम केसरवानी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







