PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे प्रयागराज पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। तत्पश्चात लगभग 11:30 बजे स्टेनली रोड स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि संस्कृति IAS द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उपस्थित जनता की समस्याओं से भी रूबरू होंगे l विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक एवं समीक्षा के उपरांत शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे. शाम 5:00 बजे अरैल स्थित धर्म संवाहक परम पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा श्रवण हेतु प्रस्थान करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम एवं 24 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।







