JHANSI NEWS: बुन्देलखण्ड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, झांसी के तत्वावधान में 18वां पटेल कन्या सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को बृज पैलेस, मेडिकल कॉलेज गेट, कारगुवा जी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीमती रमा आर.पी. निरंजन (एमएलसी, झांसी-जालौन-ललितपुर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि अध्यक्षता प्रदीप पटेल (जिलाध्यक्ष भा जा पा ) करेंगे। सम्मेलन में कुर्मी (पटेल) समाज के 7 जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश करेंगे। आयोजन में बुन्देलखण्ड सहित उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर महेन्द्र पटेल, मुकेश सचान, डॉ विकृम पटेल, सुरेश पटेल, अरविन्द पटेल, रोहित पटेल, महेन्द्र पटेल, सानन्द सचान, रामसजीवन निरंजन, निर्मल पटेल, दीपक पटेल, डी.आर.के. निरंजन, धर्मेन्द्र पटेल, सारण पटेल, उदय पहल, नन्द किशोर पटेल, संदीप पटेल, राबनेश पटेल, अनूप पटेल, मनोज पटेल, राघवेन्द्र, वासुदेव पटेल, मनीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।







