JHANSI NEWS: भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी उद्यान, कचहरी चौराहा पर केंद्र सरकार की किसान एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहे 7 दिवसीय ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ के तीसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मो. आसिफ ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देने वाली सरकार ने जनता को गुमराह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन वादों को पूरा नहीं किया गया और किसान व युवा दोनों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस शेखर नलवंशी, प्रदेश सचिव फ़ैजान हुसैन, आकाश दीक्षित, विशाल वर्मा, जुगल किशोर, अमीर चंद आर्य, सोम त्रिवेदी, शाहरुख मंसूरी, आसिफ अहमद, जुनैद खान, अयान खान, सलीम खान, सैयद खालिद अली, जुगनु, शनि व हुमाम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







