जीरो रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
PRAYAGRAJ NEWS: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जीरो रोड बाजार के अध्यक्ष रतनदीप केसरवानी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने केक काटकर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने रतनदीप केसरवानी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि व्यापार मंडल अपने सदस्यों को परिवार की तरह मानता है और इसी भावना से ऐसे आयोजन किए जाते हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामजी केसरवानी, अमर वैश्य, मुन्ना, श्याम केसरवानी, पार्षद नेम यादव, अंकित केसरवानी, रोहित केसरवानी, अनिमेष अग्रवाल, हिमांशु मिश्रा, सैफ अहमद सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।







