Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम सम्पन्न

MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती पर विधानसभा संगोष्ठी के अन्तर्गत छानबे विधानसभा, मझवां विधानसभा एवं मड़िहान विधानसभा में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।  तत्पश्चात नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत चल रहे अभियान के अन्तर्गत उपरोक्त विधानसभाओं के विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न हुए। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में क्रमशः  सरोज कुशवाहा एवं बालेन्दुमणि त्रिपाठी, शुचिस्मिता मौर्या, रमाशंकर सिंह पटेल उपस्थित रहे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद मीरजापुर, चुनार एवं अहरौरा में महिलाओं द्वारा बाइक/स्कूटी रैली निकाली गई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का परिणाम है, जो प्रत्यक्षं किं प्रमाणम् के रूप में सबके समक्ष है। इस अधिनियम का सीधा एवं दीर्घकालिक लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अभियान का स्पष्ट उद्देश्य अधिनियम के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर जनसमर्थन जुटाना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा एक योजना तैयार की गयी है। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के वार्ड उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी नितिन केशरवानी का नामांकन भाजपा जिला कार्यालय से चलकर सदर तहसील के सभागार में किया गया। बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह, नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा एवं स्कूटी रैली के जिला संयोजक जिलाध्यक्ष भाजयुमो सिद्धार्थ मिश्र मोंटी रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उ0प्र0 सोहन श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, चेयरमैन न0पा0प0 मीरजापुर श्याम सुन्दर केशरी, चेयरमैन न0पा0प0 अहरौरा ओम प्रकाश केशरी, प्रधानाचार्य डॉ0 गायत्री सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी ‘हेमन्त’, उदयभान तिवारी, गौरव ऊमर, पं0 भावेश शर्मा, सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, सी0एल0 बिन्द, जिलामंत्री रोहित त्रिपाठी, अनिल सिंह ‘कुंवर’, संध्या पटेल, सूर्या दूबे, सोनम चतुर्वेदी, उमा बरनवाल, उमा जायसवाल, भावना बरनवाल, सुमन यादव, अभिनव प्रताप सिंह, शशि मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दी।