VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी मे आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के अंतर्गत “नारी शक्ति पदयात्रा – 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह पदयात्रा हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज के परिसर से चौक तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ गीता रानी, राष्ट्र उपाध्यक्ष (मातृ शक्ति प्रकोष्ठ) विश्व हिंदू महासंघ एवं सहसंयोजक (श्रम प्रकोष्ठ) काशी क्षेत्र, उ. प्र. भाजपा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की जिनमे एन.एस.एस एवं एन.सी.सी की भी छात्राएं सम्मिलित थीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा निम्नलिखित संकल्प लिया गया-“नारी सम्मान हमारा अभिमान,नारी शक्ति राष्ट्र की पहचान।”तत्पश्चात समस्त छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण की गई-“हम सभी आज यह शपथ लेते हैं कि- हम नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। हम महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करेंगे। हम समाज से भेदभाव, अन्याय और अत्याचार को समाप्त करने हेतु जागरूकता फैलाएँगे। हम एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे जहाँ हर नारी सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हो। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज मे महिला सशक्तिकरण, सम्मान तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
इस कार्यक्रम में दिव्यानी बरनवाल (कार्यक्रम प्रभारी), डॉ गरिमा सिंह (सह प्रभारी), डॉ आकांक्षा सिंह (सह प्रभारी), निधि, डॉ सोनल सिंह, डॉ पूर्णिमा पाल, डॉ पूजा वर्मा समेत समस्त शिक्षिकागण उपस्थित रहीं तथा पदयात्रा का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







