Home उत्तर प्रदेश वार्ड 36 उपचुनाव में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

वार्ड 36 उपचुनाव में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

MIRZAPUR NEWS: नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 36 बुंदेलखंडी उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। सपा प्रत्याशी नागेंद्र तिवारी ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिवारी ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और वार्ड के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की। वहीं भाजपा प्रत्याशी नितिन केसरी ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रत्याशी का उत्साहवर्धन किया। केसरी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और वे वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।नामांकन के साथ ही वार्ड 36 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।