Home उत्तर प्रदेश सेंट जेवियर्स हाई स्कूल का अंबर शुक्ला बना जिले का द्वितीय टॉपर

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल का अंबर शुक्ला बना जिले का द्वितीय टॉपर

98.8% अंक के साथ अंबर शुक्ला ने विद्यालय में पाया प्रथम स्थान
7 विद्यार्थियों ने आईटी में 100/100 अंक हासिल कर बनाई राष्ट्रीय सूची में जगह

FATEHPUR NEWS: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल (10+2) फतेहपुर ने एक बार फिर CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता अर्जित की। विद्यालय के मेधावी छात्र अंबर शुक्ला ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। परिणाम में विद्यालय के 15 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 52 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विद्यालय के 7 छात्रों ने Information Technology (आईटी) विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठता सूची में स्थान बनाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा। विद्यालय के प्रबंधक नितीश कुमार ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल का यह शानदार परिणाम न केवल विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि जिले में शिक्षा के स्तर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकेत देता है।