केवल किताबी ज्ञान हासिल करना शिक्षा का अर्थ नहीं – सत्यम ओझा
PRATAPGARH NEWS: विकास खण्ड क्षेत्र शिवगढ़ स्थित खरहरखास कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षिक प्रदर्शनी,प्रतिभा सम्मान, अभिभावक सम्मान,नारी सम्मान, स्वच्छता कर्मी सम्मान,स्वच्छ विद्यार्थी सम्मान,नियमित विद्यार्थी सम्मान मुख्य आकर्षण विषय रहा।विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य, देशभक्ति गीत और कविता का पाठ प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर अतिथियों ने शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति व संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पअर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा रहे। मुख्य अतिथि शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा एवं अध्यक्षता प्रधानाध्यिका श्रीमती महिमा ओझा ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ एआरपी अवनीश श्रीवास्तव एवं रविकांत पांडेय एवं अति विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि रोहित पांडेय एवं ओम रहें। समारोह का संचालन शिक्षक हेमन्त मिश्र ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की प्रस्तावना शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक दर्पण है जिसमें हम अपनी एक वर्ष की मेहनत, अनुशासन और सपनों को देखते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपी हुई उस चिंगारी को खोजना है जो भविष्य में एक मशाल बन सके। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि अगर हमें समाज को बदलना है तो पहले खुद को बदलना होगा।अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ एआरपी रविकांत,शिक्षक अवनीश, रोहित, संजय सिंह,अमित शर्मा,रजनी श्रीवास्तव ने भी अपना विचार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रशांत तिवारी,शिक्षिका अनीता, अंजली पांडेय,आकांक्षा मिश्रा, भोला,आकांक्षा सरोज,अशोक पांडेय,रीना पटेल,कुसुम मौर्य, सुशीला,कुसुम,शकुंतला,रिया, श्रेया,काजल,अंश,रुद्र,शिवांश,अंश आदि उपस्थित रहे।







