MIRZAPUR NEWS: नगर विधानसभा के ग्राम देवरी निवासी पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान पति अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह की हत्या के मामले में यूपी प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के निर्देश पर बुधवार को आम आदमी पार्टी मीरजापुर का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम देवरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मृतक अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। डेलिगेशन ने रिंकू सिंह के पिता एवं उनके बड़े भाई संजीव कुमार सिंह से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में आम आदमी पार्टी के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट, जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बी. सिंह, प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू एवं जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता शामिल रहे।







