VARANASI NEWS: बुधवार को हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के विधि विभाग में मूट कोर्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन मोहम्मद अबू शाहिद द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागी टीमों के सदस्यों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर उन्होंने निरंतर समर्थन एवं प्रोत्साहन के लिए डॉ. ओम शर्मा (विभागाध्यक्ष, विधि विभाग) एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अंकित रघुवंशी, अजीत कुमार एवं डॉ. निखिल कुमार का विशेष योगदान रहा। मूट कोर्ट के दौरान न्यायपालिका की गरिमा को ध्यान में रखते हुए विधि छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रिया, व्यावसायिक आचरण एवं न्यायिक व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया। उक्त टीमों के अतिरिक्त अन्य विधि छात्र-छात्राओं ने भी मूट कोर्ट की कार्यवाही को शांतिपूर्वक देखा एवं उससे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अजय कुमार सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता उप-प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा द्वारा की गई।







