Home उत्तर प्रदेश स्मार्ट है अभ्युदय विद्यालय, सभी सुविधाएं है उपलब्ध

स्मार्ट है अभ्युदय विद्यालय, सभी सुविधाएं है उपलब्ध

महापौर, बीएसए ने अभ्युदय विद्यालय का किया लोकार्पण

PRAYAGRAJ NEWS: स्मार्ट सिटी  परियोजना प्रयागरज के तहत कंपोजिट विद्यालय करैलाबाग कॉलोनी नगर क्षेत्र को अभ्युदय विद्यालय के रूप में दो तल में  विकसित किया गया है। विद्यालय में विभिन्न अवस्थापना सुविधाएं-कक्षा कक्ष, बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच की सुविधा, स्मार्ट क्लास , डिजिटल लाइब्रेरी, बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग – अलग टायलेटस, रसोई घर,  बैठकर भोजन करने के लिए डायनिंग शेड , कंप्यूटर लैब , सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई की सुविधा, खेल कूद की सामग्री, विद्युतीकरण ,स्वच्छ पेयजल,रनिंग वाटर एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए  गए हैं  जिसका लोकार्पण महापौर  उमेश चंद्र गणेश केसरवानी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने आज किया । इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम राजीव त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह, अनुरागिनी सिंह, स्थानीय पार्षदगण, अभिभावक गण, विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों सहित सैकङों लोग उपस्थित रहे।