कैबिनेट मंत्री नंदी ने बार अध्यक्ष से की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर चर्चा
PRAYAGRAJ NEWS: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को मोती लाल नेहरू रोड स्थित लल्ला चुंगी क्रॉसिंग पर राकेश पाण्डेय बबुआ के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान मंत्री नंदी ने उपस्थित गणमान्य लोगों के साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही शहर की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए बार एसोसिएशन अध्यक्ष से विस्तार से विचार-विमर्श किया और उनके सुझाव भी लिए। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सरोकारों और आमजन की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री नंदी ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है।







