SONBADHR NEWS: स्थानीय थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर लगभग पौने एक बजे अचानक आग का गोला के रूप गेहूं की तैयार फसलों को जला कर राख कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर लगभग पौने एक बजे अचानक आग लगने से लगभग दस से 12 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। किसानों की मानें तो पास में खेत के दूसरे गाटा में हार्वेस्टिंग की जा रही थी।अचानक आग लगने की जानकारी पड़ोसी खेत के किसानों से प्राप्त हुई।बिजली विभाग के जेई से कई बार बात करने का प्रयास किया गया परन्तु जिम्मेदार जेई फोन नहीं उठाया।यदि बिजली विभाग के जेई का फोन उठा होता तो कुछ गेहूं की फसल को बोरिंग के पानी से बचाया जा सकता था। पूर्वा हवा आग में घी का काम करती रही। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान अब्बदुल जब्बार खान का 6बीघा ,नरेश यादव का एक बीघा, दिनेश यादव डेढ़ बीघा, गोविंद यादव डेढ़ बीघा लगभग गेहूं जल कर खाक हो गया।सूचना मिलते पी आर वी पुलिस पहुंच गई। लोगों के कड़ी मस्कत के बाद आग बुझाया गया।किसानों द्वारा सम्बंधित अधिकारी सहित जिलाधिकारी से मुवावजे की मांग की।जिससे खेत में लगी लागत मिल सके।








