Home उत्तर प्रदेश कछवां सैंक्चुअरी क्षेत्र में बालू खनन में संलिप्त पाई गई नावें होंगी...

कछवां सैंक्चुअरी क्षेत्र में बालू खनन में संलिप्त पाई गई नावें होंगी जब्त–एसडीएम सदर 

MIRZAPUR NEWS: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र द्वारा कछवां सैंक्चुअरी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन टीम के साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम में थानाध्यक्ष जिगना संजय सिंह, वन विभाग मीरजापुर/प्रयागराज की टीम तथा खनन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी सम्मिलित रहे। टीम द्वारा गोगांव गंगा नदी तल पर सघन छापेमारी की गई। एसडीएम सदर के निर्देश पर प्रवर्तन टीम द्वारा बालू खनन में संलिप्त 2 नावों को जब्त कर एसडीओ फॉरेस्ट मेजा को सुपुर्द किया गया। एसडीएम सदर ने स्पष्ट किया है कि बालू खनन एवं परिवहन में नावों का प्रयोग न किया जाए। यदि कोई नाव बालू खनन में संलिप्त पाई गई तो उसे तत्काल जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कछवां सैंक्चुअरी क्षेत्र में आगे भी लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। बालू खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं नाविकों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।