Home उत्तर प्रदेश छवि कुशवाहा अध्यक्ष व खुशी बनी सचिव

छवि कुशवाहा अध्यक्ष व खुशी बनी सचिव

KAUSHAMBI NEWS: शासन के निर्देशानुसार सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा  में सत्र 2026-27 के लिए मीना मंच का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाध्यापक विकास कुमार की अगुवाई में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न पदों पर चयन किया गया। मीना मंच की अध्यक्ष के रूप में कक्षा 8 की छवि कुशवाहा, सचिव के रूप में खुशी अग्रहरि व कोषाध्यक्ष पद पर अर्पिता यादव का चयन किया गया। वहीं कक्षा 7 की जानवी यादव को पावर एंजेल व आशु देवी को मीना प्रेरक बनाया गया। इसके अतिरिक्त मीना मंच के सदस्य के रूप में पायल चौधरी, ईशा देवी, प्राची मिश्रा, गुड़िया देवी, विजयलक्ष्मी देवी, अमृता राज, राधिका वर्मा, अंशिका देवी, नितिन यादव, दुर्गेश, दीपांशु, अमन, उमेश कुमार, अंशु एवं रोहित कुमार का चयन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने विद्यालयी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षक कुलदीप सिंह, नंदलाल सिंह व मृत्युंजय सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।