गिरफ्तार आरोपी द्वारा 3 करोड़ 57 लाख 43 हजार 147 रुपए का 244000 बोतल किया गया था कोडिंग कफ सिरप क्रय.विक्रय
BHADOHI NEWS: पुलिस ने अवैध कोडिंग कफ सिरप क्रय.विक्रय करने वाले एक आरोपी को गिरफतार कर लिया। अभियुक्त के द्वारा भारी मात्रा में कुल 3 करोड़ 57 लाख 43 हजार 147 रुपए का 244000 बोतल कोडिंग कफ सिरप का क्रय.विक्रय किया गया था। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने इसका खुलासा किया।
इस दौरान एएसपी ने कहा कि औषधि निरीक्षकए आजमगढ़ ने पत्र के माध्यम से यह अवगत कराया कि शिव शक्ति इंटरप्राइजेज आजमगढ़ ने 141000Û100 एमएल फेंसेडील कफ सिरपए मां शारदा फार्माए स्थित मुस्तफाबादए जहानागंज आजमगढ़ ने 45000Û100उस फैंसेडील कफ सिरप का विक्रय दिलीप मेडिकल स्टोरए आजाद नगरए नई बाजार भदोही को किया गया है। कोडीनयुक्त न्यू फेंसेडील सिरप.100 एमएल का गैरचिकित्सकीय प्रयोग नशे के रुप में भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र एंड संस की प्रोपराईटर अंशिका गुप्ता ने आपराधिक साजिश के तहत सिर्फ कोडीनुयक्त औषधियों का विक्रय भारी मात्रा में दिलीप कुमार उमर के दोनो फर्म दिलीप मेडिकल स्टोर व आयुष इंटरप्राइजेज को किया है। दिलीप कुमार उमर ने उक्त कोडीनयुक्त सिरप के स्टॉक का सत्यापन नहीं कराया। उपरोक्त औषधियों को अधिक मुनाफा कमाने व सदोष लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से बिना किसी चिकित्सकीय परामर्श के वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण किए बिना खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ विक्रय किया गया है एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत विधि विरुद्ध तरीके से कूटरचित एवं फर्जी विक्रय बीजकों के माध्यम से क्रय.विक्रय दिखाते हुए क्रय किए कोटिनयुक्त सिरप को नशे के रुप में प्रयोग के लिए उपलब्ध कराया गया। एएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देशन में जनपद में नशे के रूप में प्रयोग हो रहे कोडिंग कफ सिरपए मादक पदार्थों की तस्करी तथा क्रय.विक्रय पर पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में आज एएसपी के पर्यवेक्षण में मुखबिरों की सूचना पर कोडिंग कफ सिरप व मादक पदार्थों की तस्करी तथा क्रय.विक्रय करने के संबंध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त विजय गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी के.64ध्1ए गोला दीनानाथ थाना कोतवाली जनपद वाराणसी को मानिकपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अभियुक्त द्वारा राजेंद्र एंड संस के माध्यम से भारी मात्रा में कीमती कुल 3 करोड़ 57 लाख 43 हजार 147 रुपए का कुल 244000 बोतल कोडिंग कफ सिरप का क्रय.विक्रय कागजी किया गया है तथा भौतिक रूप से फर्मों को न भेजकर डायवर्जन कर तस्करी करके आर्थिकए भौतिक लाभ लाभ प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी भदोही जिले के ड्रग इंस्पेक्टर कुमार सौमित्र द्वारा कराए गए एफआईआर







